बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर दहेमी गांव के पास मंगलवार सुबह निजी एंबुलेंस ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला गर्भवती है।

घटनास्थल पर पलटी पड़ी एंबुलेंस और क्षतिग्रस्त टेंपो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

