
पीलीभीत :राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम जिला एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि का आयोजन शहर के राजघाट पर दोपहर 12:00 बजे करा गया। आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को 1948 में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।

आज का यह दिन उनकी शहादत के रूप में पूरा विश्व याद करता है। इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के सदस्य राजघाट पर महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर एकत्र हुए, और उनको माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करें। समस्त कांग्रेस जनों ने 2 मिनट का मौन रखा और उसके बाद राम धुन गाकर अपनी श्रद्धांजलि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को दी, कांग्रेस जनों द्वारा महात्मा गांधी जी द्वारा देश की आजादी के लिए नमक आंदोलन, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन, और सत्याग्रह आंदोलन को याद करा गया।
उपस्थित सभी लोगों ने अहिंसा के पद पर चलने का प्रण लिया ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चंबा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनय गुप्ता (गोल्डी )पीसीसी सदस्य युसूफ मलिक, शहर उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल, पंडित आशुतोष अग्निहोत्री, करनजीत, ललौरीखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नरेश चंद्र शुक्ला, ताहिर सिद्दीकी महिला, जिला अध्यक्ष रेहाना परवीन, पुष्पा गंगवार, लेखराज राठौर , हरिशंकर, सुशील शर्मा,शहर सचिव नफीसा, रोहित शर्मा, तुषार सोनकर, फैज अंसारी, राजेश गंगवार, रामचरण प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।,
