

सतीश श्रीवास्तव के घर पर सांत्वना देने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
{“_id”:”6ad890aad7eafa84c3073b5d”,”slug”:”advocate-murder-case-sp-state-president-meets-the-victim-s-family-assures-them-of-justice-2026-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अधिवक्ता हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष, न्याय दिलाने का दिया भरोसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


सतीश श्रीवास्तव के घर पर सांत्वना देने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल।
– फोटो : अमर उजाला।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंगलवार को सलोरी मोहल्ले में गोलीकांड में मारे गए अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात की। अधिवक्ता की 15 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस दौरान प्रदेश कार्यालय में निर्वाचन का कार्य देख रहे प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव सहित स्थानीय नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सपा नेताओं ने मृतक अधिवक्ता की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव, बेटियों वैष्णवी और वैशाली तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
मृतक की पत्नी और बेटियों ने जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या की घटना बताते हुए अपना दुख व्यक्त किया। परिजनों ने अब तक किसी तरह की सरकारी सहायता नहीं मिलने पर नाराजगी भी जताई।
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। साथ ही परिजनों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलवाने का आश्वासन भी दिया।