{“_id”:”6ad685cf15aefeb4500c69f2″,”slug”:”community-feasts-held-across-various-locations-on-mahanavami-shankargarh-immersed-in-devotion-allahabad-news-c-407-1-sng1001-21918-2026-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Prayagraj News: महानवमी पर जगह-जगह भंडारे, भक्ति में डूबा शंकरगढ़”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


नवरात्रि की नवमी पर हुआ कन्या पूजन और भोज
– फोटो : samvad
शारदीय नवरात्र की महानवमी पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल रहा। कपारी, रानीगंज, गोबरा हेवार, लाइनपार, मोदीनगर, सदर बाजार, राम भवन चौराहा और शिवराजपुर सहित विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का पूजन-अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया। दुर्गा पंडालों और धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भीड़ रही। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजनों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।