

मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं महिलाएं।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”6adc23120190a85911008de0″,”slug”:”cashless-treatment-and-karva-chauth-holiday-dominate-teacher-mlc-elections-2026-10-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शिक्षक एमएलसी चुनाव: कैशलेस इलाज, करवाचौथ अवकाश का मुद्दा छाया, जानें मतदान के बाद क्या बोले बरेली के मतदाता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं महिलाएं।
– फोटो : अमर उजाला
बरेली में पिछला शिक्षक एमएलसी चुनाव कोरोना महामारी के दौरान हुआ था, पर इस बार ऐसी अड़चन नहीं थी। लिहाजा, बूथ पर पहुंचे मतदाता उत्साहित रहे। महिला मतदाता घर के काम निपटाकर वोट देने पहुंचीं। कैशलेस इलाज, करवाचौथ के अवकाश के मुद्दे पर वोट दिया।
बरेली के रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज और एमबी इंटर कॉलेज में सर्वाधिक मतदाता थे। महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग कतार की व्यवस्था थी। प्रवेश द्वार पर मोबाइल फोन जमा कराने और फोटो आईडी से पर्ची मिलाने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी लगातार केंद्रों का जायजा लेते रहे।
बता दें कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। आमतौर पर बूथ के बाहर लगे बस्ते पर वोटरों की भीड़ होती है पर एमएलसी चुनाव में कहीं एक, कहीं दो मतदाता तो कहीं सूनापन दिखा। मतदाता बस्ते के बजाय बूथ पर जा रहे थे।