{“_id”:”6aeeaff16228ba9db90f740b”,”slug”:”ghaziabad-btech-student-harsh-sisodia-dies-after-fall-from-sixth-floor-last-spoke-to-father-at-9-30-pm-2026-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”छठी मंजिल से कूदा बीटेक का छात्र: रात साढ़े नौ बजे पिता से हुई थी हर्ष की आखिरी बातचीत, आखिरी पलों की कहानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


Ghaziabad BTech Student
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद के एक कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र हर्ष सिसोदिया की मौत से परिवार सदमे में है। बृहस्पतिवार रात करीब सवा नौ बजे पिता अरविंद सिसोदिया की बेटे हर्ष से आखिरी बातचीत हुई थी। उस समय पिता को अंदाजा भी नहीं था कि बेटे की परेशानी इतनी गंभीर हो सकती है।
हर्ष सिसोदिया नानौता में देवबंद रोड निवासी थे। पिता अरविंद सिसोदिया पत्रकार हैं और देवबंद रोड पर उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान भी है। मां नीतू सिंह नानौता के किसान सेवन इंटर कॉलेज में प्राइवेट शिक्षिका हैं। परिवार में हर्ष छोटा बेटा था। उसका बड़ा भाई आयुष गलगोटिया विश्वविद्यालय से एमटेक की पढ़ाई कर रहा है।
हर्ष ने इसी साल जुलाई में गाजियाबाद के कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। वह दीपावली पर घर आने वाला था। पिता अरविंद सिसोदिया ने कॉलेज में बेटे के साथ रैगिंग करने का आरोप लगाया है। इसी के चलते यह घटना हुई है।
Notifications