सीएम योगी बोले:जिन लोगों ने राम को अपमानित किया था वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें – Cm Yogi Said: Those Who Insulted Ram Want To Come To Ayodhya, But They Should First Apologize To The Saints.
{“_id”:”6aef11c1469a5c85c5098d77″,”slug”:”cm-yogi-said-those-who-insulted-ram-want-to-come-to-ayodhya-but-they-should-first-apologize-to-the-saints-2026-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सीएम योगी बोले: जिन लोगों ने राम को अपमानित किया था वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


सीएम योगी का अखिलेश पर हमला।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से अयोध्या की भव्यता और त्रेतायुग की स्मृतियों का स्मरण करते हुए कहा कि आज की अयोध्या उसी त्रेतायुग की याद दिलाती है, जब 14 वर्ष का वनवास पूरा कर प्रभु श्रीराम, माता जानकी, अनुज लक्ष्मण और पवनसुत हनुमान के साथ अयोध्या लौटे थे।
उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई ‘अवधपुरी अति रुचिर बनाई, देवन्ह सुमन बृष्टि नभ लाई’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आज अयोध्या में बिल्कुल वैसा ही अलौकिक दृश्य दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से रामलला के विराजमान होने के समय भी आसमान से पुष्पवर्षा का ऐसा ही दिव्य दृश्य देखने को मिला था।
अखिलेश यादव पर हमला
सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि सुनने में आया है कि कुछ लोग अयोध्या आना चाहते हैं। लेकिन अयोध्या आने से पहले वह साधु संतों से माफी मांग लें। यह वही लोग हैं जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलावाई थीं।
अयोध्या में अब न कभी कर्फ्यू लगेगा, और न कोई दंगा करने का साहस कर पाएगा
कड़े तेवर और स्पष्ट संदेश देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि अब अयोध्या कभी कर्फ्यू के दायरे में नहीं आएगी। यहाँ कोई भी असामाजिक तत्व दंगा-फसाद करने का दुस्साहस नहीं कर सकेगा। अयोध्या को अब कोई उपेक्षित नहीं कर सकता और न ही यहाँ के संतों का अपमान करने या रामभक्तों पर गोली चलाने का पुराना दौर दोबारा लौट सकता है। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प और संदेश को दोहराने के लिए वे आज दीपोत्सव के मंच पर उपस्थित हैं।
