{“_id”:”6af4cf0e4eac81fa180b8d5a”,”slug”:”demand-for-stops-for-major-trains-at-shankargarh-memorandum-submitted-to-the-station-superintendent-allahabad-news-c-407-1-sng1001-22976-2026-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Prayagraj News: शंकरगढ़ में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ज्ञापन सौंपते हुए
शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्रीय लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। समाजसेवी मधुकर द्विवेदी के नेतृत्व में सौंपे गए पांच सूत्रीय ज्ञापन में कामायनी, पवन, महानगरी और सूबेदारगंज-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि शंकरगढ़ स्टेशन यूपी-एमपी सीमा पर स्थित है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। इससे पहले भी कई बार मांग उठाई गई, पर कार्रवाई नहीं हुई। मधुकर द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र में सीमेंट और विद्युत प्लांट सहित कई औद्योगिक इकाइयां हैं, जहां हजारों कर्मचारी काम करते हैं। ट्रेनें नहीं रुकने से उन्हें प्रयागराज या मानिकपुर जाना पड़ता है। ठहराव होने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। इस दौरान त्रिजुगी कांत मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, रियाजुद्दीन खान, हरिशंकर सिंह, एसपी सिंह, समरजीत सिंह, दिनेश द्विवेदी, हरिशंकर श्रीवास्तव, मसूरिया दीन वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
Notifications