
प्रयागराज के नीमसराय स्थित एडीए कॉलोनी में गुरुवार सुबह सौरभ, उनकी पत्नी मेनका और दोनों बेटों के शव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। सुबह करीब 10 बजे चारों के शव अंतिम संस्कार के लिए रसूलाबाद घाट ले जाए गए। पिता जय गोविंद उपाध्याय ने बेटे और बहू को मुखाग्नि दी, जबकि दोनों मासूम बेटों के शव गंगा किनारे दफनाए गए।

सौरभ उपाध्याय, उनकी पत्नी मेनका और बच्चों की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
