

प्रेम सुगंध महाराज ने सीएम मोहन यादव भेंट की ‘अथातो ब्रह्म जिज्ञासा’ पुस्तक
– फोटो : संवाद
विस्तार
{“_id”:”6af5dee5a46704c7d20baec5″,”slug”:”madhya-pradesh-cm-mohan-yadav-met-with-prem-sugandh-maharaj-in-pilibhit-2026-11-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीलीभीत: प्रेम सुगंध महाराज से मिले मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, अध्यात्म पर की चर्चा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


प्रेम सुगंध महाराज ने सीएम मोहन यादव भेंट की ‘अथातो ब्रह्म जिज्ञासा’ पुस्तक
– फोटो : संवाद
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र स्थित बाबा सुगंध आश्रम पहुंचकर स्वामी प्रेम सुगंध महाराज से करीब एक घंटे तक अध्यात्म के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिंड आकार मिलने के पीछे का रहस्य जानने की जिज्ञासा जताई।
प्रेम सुगंध ने उन्हें समझाया कि निराकार को जानने के लिए ही मनुष्य को आकार मिला है। जब तक आकार का बोध नहीं होगा, तब तक निराकार को समझना संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को ध्यान की विधि, अंतर्मुखी होने की कला और शुद्ध रिक्तता के स्वरूप को जानने का ज्ञान दिया। स्वामी ने उन्हें ‘अथातो ब्रह्म जिज्ञासा’ नामक पुस्तक भी भेंट की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर स्वामी हरदोई ब्रांच नहर किनारे प्रेम सुगंध महाराज के आश्रम के समीप बनाए गए हेलीपैड पर दोपहर 3:56 बजे उतरा। यहां से उन्हें कार से आश्रम ले जाया गया। मुख्यमंत्री 4:02 बजे आश्रम पहुंचे। परिसर में करीब छह मिनट रुकने के बाद वह 4:11 बजे स्वामी के कक्ष में पहुंचे। उनके साथ आए चुनिंदा राजनीतिक प्रतिनिधियों को शुरुआत में कक्ष के बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री और स्वामी प्रेम सुगंध महाराज के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे तक आध्यात्मिक संवाद हुआ।
Notifications