{“_id”:”6af5b002879a5a9ac3052df5″,”slug”:”pilibhit-tiger-reserve-two-tigers-clash-again-after-two-and-half-years-2026-11-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीलीभीत टाइगर रिजर्व: ढाई साल बाद फिर भिड़े पीटीआर के दो बाघ, आधे घंटे तक चला संघर्ष”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल में बुधवार शाम दो बाघ एक बार फिर आमने-सामने आ गए। बराही रेंज में दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक जबरदस्त संघर्ष हुआ। इस दौरान बाघों की दहाड़ से जंगल गूंज उठा। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों के सामने भी दोनों काफी देर तक एक-दूसरे पर हमलावर रहे। हालांकि, इस बार राहत की बात यह रही कि संघर्ष में कोई भी बाघ घायल नहीं हुआ। कुछ देर बाद दोनों अलग-अलग दिशाओं में चले गए। करीब ढाई साल बाद दोनों बाघों के फिर आमने-सामने आने से वन विभाग सतर्क हो गया है। दोबारा संघर्ष की आशंका को देखते हुए संबंधित क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र शुरू होने के साथ ही बाघों की चहलकदमी भी बढ़ गई है। बुधवार शाम बराही रेंज में जंगल के दो बाघों का अचानक आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर संघर्ष शुरू हो गया। करीब 30 मिनट तक दोनों एक-दूसरे पर हमला करते रहे। उनकी दहाड़ दूर तक सुनाई देती रही। सूचना मिलने पर वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उनके सामने भी दोनों बाघ काफी देर तक एक-दूसरे के सामने डटे रहे। बाद में एक बाघ पक्की पटरी की ओर और दूसरा कच्ची पटरी की तरफ चला गया।
डीएफओ के मुताबिक, इन दोनों बाघों को जंगल के ताकतवर बाघों में गिना जाता है। उनकी कद-काठी और ताकत के चलते जंगल में उनकी अलग पहचान है। पर्यटन सत्र के दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले तमाम पर्यटक इन दोनों बाघों की एक झलक पाने के लिए उत्सुक रहते हैं।
Notifications