

श्रीलंका की महिला जैनब, उसका पति इमरान व नजीब खां
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”6af59fc4058e960ab90a7d45″,”slug”:”sri-lankan-woman-among-three-arrested-for-forging-documents-in-pilibhit-2026-11-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”श्रीलंका की महिला समेत तीन गिरफ्तार: पीलीभीत में इमरान से निकाह कर बनी जैनब, फर्जी दस्तावेज बनवाए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


श्रीलंका की महिला जैनब, उसका पति इमरान व नजीब खां
– फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के पूरनपुर में श्रीलंका की नागरिकता छिपाकर फर्जी मूल निवास प्रमाणपत्र और आधार कार्ड के जरिये पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। तीन महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई श्रीलंका की महिला पिछले सात साल से पूरनपुर कोतवाली के शेरपुरकलां गांव में रह रही थी। इस दौरान उसने गांव के युवक से निकाह और कोर्ट मैरिज कर ली। पहचान व धर्म बदलकर वह सुरैनी श्री वंतिका से जैनब बेगम बन गई।
जांच में हुआ खुलासा
पासपोर्ट कार्यालय से आई जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने की कोशिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने ग्राम प्रशासक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला, उसके पति और प्रधान प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। पुलिस की जांच में पता लगा है कि जॉर्डन देश में नौकरी के दौरान यह युवक व युवती एक दूसरे के संपर्क में आए थे।
पूरनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा लखपत सिंह को सहायक पासपोर्ट अधिकारी कार्यालय से प्राप्त प्रार्थनापत्र की जांच सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि शेरपुरकलां निवासी मोहम्मद इमरान वर्ष 2018 में जॉर्डन के अकाबा शहर स्थित मस्ट गारमेंट कंपनी में सिलाई मशीनों की मरम्मत का काम करता था। इसी कंपनी में श्रीलंका की रहने वाली सुरैनी श्री वंतिका भी काम करती थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो इमरान भारत लौट आया और सुरैनी श्री वंतिका श्रीलंका चली गई।
Notifications