Farrukhabad News:संकिसा में तीन जिलों का बनेगा कॉरिडोर – A Corridor Spanning Three Districts Will Be Developed In Sankisa

संकिसा/मोहम्मदाबाद। बुद्ध महोत्सव में सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संकिसा का अयोध्या, मथुरा व काशी जैसा विकास होगा। यहां तीन जिलों का कॉरिडोर बनाया जाएगा। उन्होंने स्तूप पर पूजन किया। सांसद मुकेश राजपूत ने संकिसा को ब्लॉक मुख्यालय बनाने की मांग रखी। आयोजक कर्मवीर शाक्य ने कहा कि संकिसा-अलीगंज मार्ग की…


संकिसा/मोहम्मदाबाद। बुद्ध महोत्सव में सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संकिसा का अयोध्या, मथुरा व काशी जैसा विकास होगा। यहां तीन जिलों का कॉरिडोर बनाया जाएगा। उन्होंने स्तूप पर पूजन किया। सांसद मुकेश राजपूत ने संकिसा को ब्लॉक मुख्यालय बनाने की मांग रखी। आयोजक कर्मवीर शाक्य ने कहा कि संकिसा-अलीगंज मार्ग की मरम्मत कराई जाए।

उपमुख्यमंत्री दोपहर करीब ढाई बजे स्तूप पहुंचे। वहां मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। बौद्ध भिक्षु चेतसिक बोधी ने पूजन कराया। उन्होंने स्तूप की परिक्रमा भी की। मंच से उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजक कर्मवीर शाक्य ने दो काम मांगे हैं। संकिसा-अलीगंज मार्ग की मरम्मत और महोत्सव के लिए भूमि अधिग्रहण। ये दोनों ही काम हो जाएंगे। कहा कि संकिसा तिराहा से स्तूप मार्ग फोरलेन होगा। मैनपुरी, एटा और फर्रुखाबाद की सीमा पर बसे संकिसा को कॉरिडोर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री का निर्देश है कि भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थानों का सर्वांगीण विकास कराया जाए।

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भगवान बुद्ध ने यह नहीं सिखाया कि किसी भी देवी-देवता का अपमान करें। उन्होंने संकिसा को विकास खंड कार्यालय बनाने की मांग की। आयोजन में विधायक सुशील शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक डॉ. सुरभि, राहुल राजपूत, संदीप शाक्य, रूपेश गुप्ता आदि थे।

———————–

प्रभारी मंत्री से बौद्ध भिक्षुओं ने मांगे 10 कमरे

दोपहर में पहुंचे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने स्तूप पर पूजा की। वहां बौद्ध भिक्षुओं ने 10 कमरे बनवाने की मांग की। मंत्री ने कहा कि जल्द ही काम कराया जाएगा।

————————–

नीबकरोरी मंदिर नहीं पहुंचे उपमुख्यमंत्री

मोहम्मदाबाद। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बाबा नीबकरोरी धाम में दर्शन करने का कार्यक्रम तय था। इससे पुलिस प्रशासन सुबह से ही मंदिर परिसर में मुस्तैद हो गया। पूरा परिसर साफ कराया गया। दोपहर एक बजे तक काम चलता रहा। संकिसा से नीबकरोरी मंदिर तक जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। शाम 3:45 बजे उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया। (संवाद)

———————



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search