Pilibhit News:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, चार जगहों से लिए नमूने – Food Safety Department Raids Before Diwali, Samples Taken From Four Places

{“_id”:”6adfaa00555f677ef30d7b2a”,”slug”:”food-safety-department-raids-before-diwali-samples-taken-from-four-places-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172004-2026-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, चार जगहों से लिए नमूने”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} एक दुकान पर छापेमारी करती टीम। स्रोत विभाग। संवाद न्यूज एजेंसी पीलीभीत। दीपावली के त्योहार पर आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर…


Food Safety Department raids before Diwali, samples taken from four places

एक दुकान पर छापेमारी करती टीम। स्रोत विभाग।

संवाद न्यूज एजेंसी


पीलीभीत। दीपावली के त्योहार पर आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ और जिलाधिकारी पीलीभीत के निर्देश पर विभागीय टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने चार प्रतिष्ठानों से घी, सरसों के तेल, ग्रीन ड्रेसिंग सॉस और कस्टर्ड पाउडर के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान टीम ने न्यूरिया के टांडा बिजैसी स्थित निक्की पिलानिया चौधरी के मैंगोवुड डेयरी फॉर्म से घी, गांव दियूनी केसरपुर स्थित कृष्णा जन कल्याण ट्रस्ट संचालित क्रिश्चियन आश्रम से सरसों का तेल, गांव पिपरिया अगरु स्थित राजू किराना स्टोर ग्रीन ड्रेसिंग सॉस और मझोला के टनकपुर रोड स्थित श्री श्याम एजेंसी से कस्टर्ड पाउडर का नमूना लिया है। सहायक आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि टीम के द्वारा लिए गए नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search